प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए जारी मतगणना में आगरा की हरजीत अरोड़ा प्रथम वरीयता के 1251 वोट हासिल कर सबसे आगे चल रही हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ मंगलवार शाम तक हुई वोटों की गिनती में पहली वरीयता के 748 वोट पाकर दूसरे और योगेंद्र प्रताप सिंह 628 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।यूपी बार कौंसिल के सचिव राम किशोर शुक्ल के अनुसार मंगलवार शाम तक पहली वरीयता के वोटों की गिनती के बाद अन्य प्रत्याशियों में विनोद कुमार रावत (451 वोट) चौथे, हरेंद्र सिंह (422) पांचवें, प्रशांत सिंह अटल (409) छठवें, राकेश पाठक (393) सातवें, पूरन सिंह राजपूत (364) आठवें, अनुराग पांडेय (338) नौवें, इमरान माबूद खान (306) 10वें, अनूप कुमार शर्मा (290) 11वें, मधुलिका यादव (284) 12वें, अरविंद मिश्र (276)...