बदायूं, जनवरी 1 -- बिसौली। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य श्रीश महरोत्रा ने स्थानीय तहसील परिसर में पहुंचकर प्रिंस सक्सेना पुत्र स्वर्गीय धनवीर सक्सेना के नए चैंबर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा उनके जीवन में अधिवक्ताओं का हित सदैव सर्वोपरि रहा है। उन्होंने वकीलों के मान-सम्मान और उनके हितों से कभी कोई समझौता नहीं किया है। बार काउंसिल में रहते हुए मैंने हमेशा एक परिवार के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया है और भविष्य में भी अधिवक्ताओं की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। तहसील बार अध्यक्ष अनूप शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरदीप मिश्रा, राजेश सक्सेना, सचिन सक्सेना, कमल सक्सेना, राजेश भारद्वाज, सुधाकर सक्सेना, राकेश सक्सेना,प्रमोद सक्सेना आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.