यूपी बार काउंसिल का तगड़ा एक्शन, फर्जी डिग्री से वकील बने 26 अधिवक्ताओं पर मुकदमा
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 10 -- UP News: प्रयागराज में फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के सहारे अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने का मामला सामने आया है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में 26 अधिवक्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वैरिफिकेशन के दौरान आरोपियों की डिग्री और अंकपत्र संबंधित विश्वविद्यालयों के रिकॉर्ड में फर्जी या गलत पाए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो यूपी बार काउंसिल की ओर से 50 से अधिवक्ताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। बाकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में जुटी है। बार काउंसिल का दावा है कि वैरिफिकेशन रिपोर्ट मिलने के बाद अधिवक्ताओं को वैरीफिकेशन समिति की ओर से मामले को लेकर अलग-अलग तारीखों में नोटिस भी भेजे गए थे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.