मैनपुरी, मार्च 23 -- भोगांव। ब्लॉक परिसर भोगांव में नवनिर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने 22 नव-दंपतियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। विधायक ने कहा कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यह शांति और सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जिक्र करते हुए इसे अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए मील का पत्थर बताया। सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल गरीब परिवारों को आर्थिक संबल देती है, बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने क...