सोनभद्र, फरवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी सरकार के बजट के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बजट को किसान, नौजवान और महिला विरोधी बताया। काला गुब्बारा उड़ाकर भाजपा सरकार का अंतिम बजट बताया। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार का आखिरी विदाई बजट है। यह बजट आसमान में उड़ता हुआ बजट है, धरातल पर नहीं है। आज किसान नौजवान परेशान है, नौकरी गायब है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ कपट लीला बंद करे। इस बजट में सोनभद्र को कुछ नहीं दिया गया। जिला अस्पताल मेडिकल कालेज में समाजवादी सरकार में बनाए गए ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट बंद पड़ा हुआ है और व्यापारी वर्ग परेशान है। नौकरियां संविदा पर दिया जा रहा है। दुर्भाग्य पूर्ण है कि हाईकोर्ट इलाहाबाद में 6 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.