यूपी फतेह के लिए बीजेपी का ट्रिपल 'एस' प्लान, दीपावली बाद अभियान को दी जाएगी धार
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी मिशन-2027 की सफलता के लिए 'ट्रिपल एस' पर फोकस कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दो दिनी गोरखपुर प्रवास में यही संदेश दिया। चुनावी लक्ष्य भेदने को पार्टी जहां संगठन यानि कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने में लगी है, वहीं सरकार के स्तर पर और क्या-क्या किया जा सकता है, इस पर भी मंथन हुआ। तीसरा 'एस' सहयोगी दल हैं। भाजपा सहयोगियों के साथ भी एकजुटता का मैसेज देने की कोशिश कर रही है। पूरब और पश्चिम दोनों जगह पार्टी की पदयात्राओं में इसकी बानगी देखने को मिली। दीपावली बाद नेता इस अभियान को और धार देने में जुटेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.