यूपी प्रमाण पोर्टल के 44 बिंदुओं की समीक्षा कर कमियों पर प्राचार्य ने मांगी रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 18 -- बरेली कॉलेज में यूपी प्रमाण पोर्टल पर अपेक्षित 44 बिंदुओं को लेकर प्राचार्य प्रो. ओपी राय के नेतृत्व में सेमिनार रूम में बैठक हुई। बैठक का संचालन महाविद्यालय के यूपी प्रमाण पोर्टल प्रभारी प्रो. सुंदर सिंह ने किया। इसमें सभी अपेक्षित बिंदुओं की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए पोर्टल पर अब तक अपलोड डेटा की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक माह विद्यार्थियों की कक्षा उपस्थिति, संस्थागत विकास के उल्लेखनीय पहलुओं, एलुमिनाई एसोसिएशन, स्वयं पोर्टल, डिजिटल भुगतान, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन, एनआरआईएफ की स्थिति, ग्रीन कैंपस और सोशल मीडिया गतिविधियों समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। यू-ट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम की गतिविधियों, शोध संबंधी अपडेट तथा एमओयू से जुड़ी जानकारी को भी पोर्टल पर अपलोड करने की स्थिति की समीक्षा की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.