सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। वर्ष 2026 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा के लिए अब छात्र 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई निर्धारित की गई थी। यह जानकारी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म में कोई गलती हुई है, वे 20 मई को ही अपने ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन भी कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...