नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- JEECUP 2026 up polytechnic: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UPJEE) के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो छात्र इंजीनियरिंग, फार्मेसी या अन्य डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।JEECUP 2026: परीक्षा का पूरा शेड्यूल परिषद द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, छात्रों को आवेदन करने के लिए साढ़े तीन महीने का पर्याप्त समय दिया गया है: ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026 प्रवेश परीक्षा (CBT) की तिथि: 15 मई से 22 मई 2026 रिजल्ट की घोषणा: 30 मई 2026 ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू: 05 जून 2026 नया सत्र शुरू: 01 अगस्त 2026...