यूपी पुलिस SI भर्ती के नियुक्ति पत्र पर लगी रोक खत्म, आंसर-की चैलेंज वाली याचिकाएं खारिज
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा की अंतिम आंसर-की को चुनौती देने वाली 22 याचिकाओं को खारिज कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने श्याम सुंदर व दो अन्य सहित कुल 22 याचिकाओं पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे, प्रभाकर अवस्थी, अधिवक्ता आलोक मिश्र, संजय कुमार यादव, अतिप्रिया गौतम, राघवेंद्र मिश्र व अन्य अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, स्थायी अधिवक्ता राम स्वरूप उमराव व ब्रीफ होल्डर आकांक्षा मिश्रा को सुनकर दिया है। मामले के तथ्यों के अनुसार भर्ती बोर्ड ने 12 अगस्त 2025 के विज्ञापन के तहत 4,543 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। 14 व 15 मार्च 2026 को लिखित परीक्षा हुई। 23 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई और अभ्यर्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.