मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- Moradabad News: यूपी पुलिस को 20 अप्रैल को आधुनिक पुलिसिंग और नए आपराधिक कानूनों में माहिर 60 हजार से अधिक नए सिपाही मिल जाएंगे। प्रदेश भर के 112 प्रशिक्षण केंद्रों में नौ माह की कठोर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये 'रंगरूट' पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। खास बात यह है कि यह यूपी पुलिस का पहला ऐसा बैच है, जिसने 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीनों नए कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की विशेष पढ़ाई और ट्रेनिंग ली है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के तहत 60 हजार 244 पदों पर चयनित सिपाहियों को 15 जून 2025 को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद एक माह तक इनकी जिले में ट्रेनिंग हुई। 21 जुलाई 2025 से इन्हें विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। मुरादाबाद जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.