यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 35 IPS के बाद 31 PPS का तबादला, 16 जिलों के ASP भी बदले
लखनऊ, सितम्बर 19 -- यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 31 पीपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है। तबादला सूची के मुताबिक, उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई का अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से एएसपी पीटीएस की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र मिश्रा को बरेली से गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बनाया गया है। नितेश सिंह को गोंडा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि राधेश्याम राय को अयोध्या (ग्रामीण ) में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.