लखनऊ, मई 21 -- IPS Transfer List: योगी सरकार ने यूपी पुलिस में एक बार फिर फेरबदल किया है। आईजी, डीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें चार डीजी, चार एडीजी और एक आईजी शामिल है। पुलिस विभाग में फेरबदल से अन्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा है। जिन आईपीएस अफसरों का तबादला किय गया है उनमें जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू लखनऊ, ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड, के साथ पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ के साथ पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, यूपी-112 लखनऊ, आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय लखनऊ के साथ विशेष सुरक्षा बल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह एडीजी आगरा जोन रहीं श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, एडीजी ए. ...