गोंडा, मार्च 7 -- UP Police Half Encounter: यूपी के गोंडा में मोरंग व्यवसायी के अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक के पैर में लगी गोली। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह मय टीम और एसओजी के साथ शुक्रवार की रात्रि में क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अपहरण की घटना में शामिल दो बदमाश उमरिया पावर हाउस की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने उमरिया पावर हाउस के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश विकास मिश्रा निवासी रामापुर भगाही जिला गोंडा के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सौरभ दुबे ...