यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
शामली, जून 11 -- थानाभवन। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना भवन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। तीन परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान परीक्षा मे 475 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंदर सेन सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार केंद्रों पर निगरानी करते रहे। नगर के किसान इंटर कॉलेज, लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज तथा लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.