यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहीं दो युवतियों से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़, रेप की कोशिश
नई दिल्ली, जून 8 -- यूपी में लखीमपुर खीरी से रायबरेली में पुलिस की परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को सोमवार सुबह तड़के ऑटो चालक बरगलाकर लखनऊ के पारा के सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में युवती ने ऑटो चालक की उंगली दांत से काट ली। राहगीर को आता देख ऑटो चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियो को पुलिस अभिरक्षा में राय बरेली में परीक्षा दिलाई। परीक्षा के बाद दोनों युवतियो को परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवती ने अज्ञात ऑटो चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार लखीमपुर निवासी दो सहेली युवतियां सिपाही की भर्ती परीक्षा देने मड़ियाव स्थित रिश्तेदार के घर आई थी। परीक्षा केंद्र राय बरेली में था। सोमवार की सुबह तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मड़ियांव से चारबाग ऑटो से पहुंची। राय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.