विशेष संवाददात, मार्च 9 -- UP Police Recruitment Exam: यूपी सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए 10 किलोमीटर की परिधि में बनाने की अनिवार्यता से छूट दे दी है। परीक्षा केंद्र अब 22 किमी की परिधि में बनाए जा सकेंगे। विशेष सचिव कार्मिक शशिकांत कनौजिया ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें करीब 16 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना है। इसलिए परीक्षा केंद्र भी हजारों की संख्या में बनाए जाने हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 19 जून 2024 को जारी शासनादेश में परीक्षा केंद्र बनाने की नीति तय की गई है। इसके मुताबिक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व कोषागार से 10 किमी की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाए जा सक...