यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू, केंद्रों पर निरीक्षण
बुलंदशहर, जून 2 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिले में कराई जाने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आठ, नौ और दस जून को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में जिले के 24,480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा के लिए पहले परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक होगी और इसके बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि 32,679 पदों पर होने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को होगी। परीक्षा के प्रतिदिन दो पालियों में 8,160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.