बागपत, मई 20 -- बागपत। जिले में तीन दिन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परिक्षा होगी। परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है। वहीं जिले में केंद्र भी प्रस्तावित कर दिए गए है। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। जिले में पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस आठ, नौ और दस जून को निर्धारित है। परीक्षा को लेकर प्रशासन को तैयारियां करने के लिए मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी हो गए है। परीक्षा के लिए डीएम द्वारा केंद्र व्यवस्था एवं सहायक केंद्र व्यवस्था नामित किया जाएगा। 240 से 480 तक की क्षमता वाले परीक्षा केंद्रों पर न्यूनतम दो सहायक केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो परीक्षा सहायक, जिसम...