वरिष्ठ संवाददाता, जून 7 -- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते रेलवे तीन दिन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। मुरादाबाद डिवीजन ने ट्रेनों के संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुरादाबाद, हरिद्वार, बरेली से परीक्षा स्पेशल चलेंगी। संबंधित स्टेशनों को ट्रेनों के रैक की व्यवस्था करा दी गई है। जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में कोई असुविधा न हो। वहीं परिवहन निगम ने भी अलग-अलग रूटों पर बसों फेरे बढ़ाने के साथ 20-20 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।रेलवे की यह है तैयारी उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल और इज्जतनगर रेल मंडल ने परीक्षा को लेकर स्पेशल ट्रेनें चलानें की तैयारी की है। जंक्शन पर दो रैक आ गई हैं। जो हरदोई-लखनऊ को चलेंगी। एक स्पेशल हरिद्वार और एक मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ और सीतापुर मार्ग को चलेगी। वहीं आरपीएफ-जीआरपी की पांच ...