बुलंदशहर, जून 9 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। दो दिन की परीक्षा जिले में संपन्न हो चुकी है और इसमें 8,962 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। जिले में तीन दिन तक यह परीक्षा कराई जा रही है। आज परीक्षा का जिले में अंतिम दिन है। मंगलवार को दोनों पालियों की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया है। पहली पाली सुबह दस से 12 बजे तक चली, इसमें 8161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 2204 ने परीक्षा से किनारा कर लिया और 5957 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से लेकर शाम पांच बजे तक चली इसमें 8160 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 2147अनुपस्थित रहे और 6013 ने परीक्षा में भाग लिया...