संवाददाता, मार्च 12 -- यूपी के अमेठी में पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर एक इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। बताया जा रहा है कि मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की भोर मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ विवेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बीती रात ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत इसौली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में वांछित 50 हजार का इनामी आरोपी इसौली की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने जाखा शिवपुर के पास घेराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.