संवाददाता, मार्च 29 -- पुलिस कस्टडी से फरार शातिर बदमाश को झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारकर काबू किया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान फरार बदमाश नदीम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी में उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.