हिन्दुस्तान टीम, मई 10 -- यूपी के देवरिया जिले में यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दो शातिर बदमाश पकड़े। इनमें से एक नाबालिग है। दोनों छिनैती में आरोपी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र में दो महिलाओं से झपट्टा मार कर आभूषण छीनने वाले नाबालिग समेत दो बदमाश पुलिस से हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके पास से छिनैती के आभूषण , तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार व रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार देर रात रामपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एक दो पहिया केटीएम मोटरसाइकिल वाहन संख्या यूपी 53 ई वी 6044 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिए। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.