मेरठ, मार्च 13 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में यूपी पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेंफोर्ड बायोटेक को 58 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर यूपी पुलिस के कप्तान मनजीत सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। रोहित यादव ने 34 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली।लेंफोर्ड बायोटेक की ओर से गेंदबाजी में कपिल चौहान ने 3 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए।184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेंफोर्ड बायोटेक की टीम 17.1 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अनुराग ने 41 गेंदों में 54 रन बनाए।यूपी पुलिस की ओर से गेंदबाजी में विवेक ने 2 ओवर में 17 ...