लखनऊ, जुलाई 12 -- डीजीपी राजीव कृष्ण के नेतृत्व में रविवार को पुलिस मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान की थीम पर आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश व अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। यूपी पुलिस के अन्य कार्यालयों व सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने पौधे लगाए। वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत यूपी पुलिस ने एक ही दिन में 10 लाख पौधारोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है।डीजीपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधिकारी व कर्मी अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें। एक पेड़ मां के ना...