खगडि़या, अगस्त 26 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि मड़ैया व उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त रूप से छपेमारी के पिपरालतीफ पंचायत से एक युवक क़ो गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पिपरा लतीफ गांव निवासी नजीर अहमद बताया जा रहा है। यूपी राज्य के गौतम बुद्धनगर जिला के जेवर थाना के दारोगा सह जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि जेवर थाना कांड संख्या 290/2026 में पिपरालतीफ गांव निवासी नजीर अहमद क़ो नामजद किया गया है। सूचना के आधार पर जेवर थाना पुलिस स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर पहुंची और छपेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के साथ दोनों थाना की पुलिस मड़ैया थाना पहुंचे। मौक़े पर इस घटना क़ो लेकर दोनों जिले के पुलिस कप्तान से राय मशवीरा के उपरांत कानूनी प्रक्रिया कर उसे यूपी पुलिस क़ो सौंप दिया गया। इधर मड़ैया के थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने ब...