प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 25 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। जम्मू-कश्मीर से वांटेड संदिग्ध आतंकी उजैद को मेरठ स्वॉट टीम ने गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ पाकिस्तानी हैंडलर्स के कहने पर उजैद और उसके साथी किशोरों को फिदायीन बनाने का मॉड्यूल चला रहे थे। पूर्व में गिरफ्तार साजिद और उजैद एक व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े थे, जिसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश के साथ ही पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से बताया जा रहा है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने प्रेसवार्ता में उजैद निवासी बनियापाड़ा मेरठ की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मॉड्यूल का खुलासा नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया था और साजिद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। उजैद इसी केस में वांटेड था और 10 माह से फरा...