यूपी पुलिस ने की कुर्की जब्ती कार्रवाई
साहिबगंज, जुलाई 9 -- तालझारी । मोबाइल चोरी मामले में यूपी पुलिस ने तालझारी थाना के सहयोग से गुरुवार को थाना क्षेत्र के महाराजपुर नयाटोला गांव में एक व्यक्ति के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। एसआई गौतम कुमार व प्रिंस कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश के चकेरी कानपुर इलाके में एक किराए के मकान में छापेमारी में पुलिस ने चोरी के 189 मोबाइल फोन बरामद किये थे। थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में लम्बे समय से करण महतो नामक व्यक्ति फरार है। उसके विरुद्ध कोर्ट से कुर्की जब्ती आदेश निर्गत किया गया था । मोबाइल चोरी मामले कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.