मेरठ, मार्च 14 -- जिले में शनिवार और रविवार को यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इस दौरान 43 सेंटर पर 80 हजार के आसपास अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन और भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने तमाम तैयारी कर ली है। सेंटरों तक सुरक्षा के बीच पेपर पहुंचाने से लेकर अभ्यर्थियों को सेंटर की लोकेशन देने तक की व्यवस्था की गई है। दो रेलवे स्टेशन, दो बस अड्डों और रैपिड के तमाम स्टेशन पर पुलिस हेल्प डेस्क बना दी गई है और ड्यूटी भी लगा दी गई है। किसी भी मदद के लिए इन्हीं हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थी संपर्क करें। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि यूपी पुलिस दरोगा की लिखित परीक्षा पूरे प्रदेश में 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित हो रही है। मेरठ में भी 43 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर दोनों दिन में करीब 80 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प...