प्रमुख संवाददाता, मार्च 15 -- UP Police Sub Inspector Recruitment Exam: यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को मथुरा में गिरफ्तार किया है। आरोपी का काम अभ्यर्थियों की मुलाकात गिरोह से कराने का था। गिरोह के सरगना समेत बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुख्यालय से अलर्ट जारी किया गया था। इसी को लेकर नकल कराने वाले गैंग और उनके सदस्यों पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। इसी कार्रवाई के दौरान पता चला कि मथुरा राया थानाक्षेत्र के गांव हवेली निवासी अनुज कुमार कुछ लोगों को यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने 14 मार्च को मथुरा बरेली हाईवे से राया जाने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.