यूपी पुलिस को जल्द मिलेगा पूर्णकालिक डीजीपी
लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददातायूपी पुलिस को जल्द पूर्णकालिक डीजीपी मिलेगा। गृह विभाग ने पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा है। सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में 30 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 1990 बैच से 1996 बैच तक के लगभग तीन दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सभी राज्यों को पूर्णकालिक डीजीपी की तैनाती के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था।प्रदेश में मुकुल गोयल की अंतिम पूर्णाकालिक डीजीपी के रूप में तैनाती हुई थी। 11 मई, 2022 को मुकुल गोयल को डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। इसके उपरांत डा.डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार व प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात रहे। वर्तमान में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.