यूपी पुलिस को आज अकादमी से मिलेंगे 47 नए दरोगा
मुरादाबाद, मई 18 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में आज 47 नए दरोगा शामिल हो जाएंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में 12 माह की ट्रेनिंग के बाद मंगलवार को इनकी दीक्षांत परेड होने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग राजीव संभरवाल दीक्षांत परेड की सलामी लेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में मृतक आश्रित कोर्ट से भर्ती 44 दरोगा का 12 माह पहले प्रशिक्षण शुरू हुआ था। इसके अलावा तीन ऐसे प्रशिक्षु दरोगा भी ट्रेनिंग ले रहे थे जो पूर्व में चयनित होने के बाद किसी कारण ट्रेनिंग नहीं ले पाए थे। बीते 12 माह में इन सभी 47 प्रशिक्षु दरोगाओं को इनडोर और आउडोर विषयों की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान तीनों नए कानून, साइबर अपराध पर नियंत्रण, फारेंसिक साइंस, विवेचना, पुलिस रेगुलेशन आदि इनडोर विषयों को पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.