यूपी पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारी जल्द बनेंगे आईपीएस
लखनऊ, मई 25 -- यूपी पुलिस को जल्द 29 और आईपीएस अधिकारी मिलेंगे। पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अधिकारियों की आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति होनी है। हालांकि इनमें दो अधिकारी ऐसे हैं, जिनका लिफाफा पहले से बंद चल रहा है। ऐसे में डीपीसी में 27 अधिकारियों के नामों पर मुहर लग सकती है।पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए 29 पद रिक्त हैं। बीते दिनों इन पदों पर प्रोन्नति का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। एक अधिकारी के अनुसार, रिक्त पदों की तुलना में वरिष्ठता क्रम में अधिकारियों के नाम बढ़ा कर भेजे गए हैं। अगले माह विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हो सकती है। प्रस्ताव में 2001 के कई पीपीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। पीपीएस अधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.