नई दिल्ली, मार्च 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सिपाही को लेकर चौंकाने वाले खुलासे के बाद बड़ा ऐक्शन हुआ। सिपाही चालक आय से 91 प्रतिशत अधिक खर्च करने में फंस गया है। बीबीडी थाने के सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने दर्ज कराया है। गोपनीय शिकायत पर शासन ने मामले की जांच एंटी करप्शन को सौंपी थी। जांच में खुलासा हुआ की 23 साल की नौकरी में वैध स्रोतों से 32,53,182 रुपये खर्च किए। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर के मुताबिक थाने के सिपाही ड्राइवर राहुल शुक्ला मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा शहाबपुर के रहने वाले हैं। 26 अप्रैल 2003 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर उनकी भर्ती हुई थी। राहुल कई स...