बुलंदशहर, फरवरी 28 -- उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हाथरस जनपद के सासनी थाने में तैनात था। अभी मथुरा के बरसाने में डयूटी लगी हुई थी। बुलंदशहर के पहासू के गांव नगला घनश्याम निवासी राजेश शर्मा उम्र 40 वर्ष पुत्र धर्मवीर शर्मा दो दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। सिपाही की थाना सासनी जिला हाथरस तैनाती था,फिलहाल उसकी ड्यूटी बरसाने में लगी हुई थी। शनिवार को ड्यूटी पर लौटते समय शनिवार को जनपद अलीगढ़ के थाना जवां कस्बे पर उसकी बाइक में पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही गंभीर घायल हो गया, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। राजेश 2003 में पीएसी में भर्ती हुआ था बाद में उसकी नियुक्ति यूपी पुलिस में हो गई थी। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। प...