संवाददाता, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्यप्रकाश सिंह (उम्र-57 साल) ने शनिवार को सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। वह डीएम कार्यालय के पास आवास में रहते थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। वर्दी में रहते हुए लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह यह कदम क्यों उठाया यह अभी तक साफ नहीं है। वह कुछ घंटे पहले तक ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार की शाम जब आवास का दरवाजा खुला तो अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। पंखे से गमछे के सहारे लटका शव कई सवाल पीछे छोड़ गया। पुलिस घटना के कारणों और...