रामपुर, अप्रैल 1 -- Rampur News: प्रयागराज के बाद रामपुर में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए नकली नोट मंगाकर नुमाइश और मेलों में खपाने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। गंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500-500 रुपये के 21 नकली नोट, एक तमंचा और मोबाइल बरामद किया है। वेब सीरीज देखने के बाद आरोपियों के दिमाग में नकली नोटों का आइडिया आया। वे अब तक 59 जाली नोट बाजार में खपा चुके हैं। मंगलवार को गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा को सूचना मिली कि दो युवक झील के पास नकली नोटों के साथ मौजूद हैं और नुमाइश में उन्हें चलाने की तैयारी में हैं। इस पर पुलिस टीम ने बिलासपुर गेट के पास एक गली में दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से 21 नकली नोट, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.