रामपुर, अप्रैल 3 -- Rampur News: रामपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को छह स्पा सेंटरों पर छापा मारा तो काम करने वाली युवतियां मौके से फरार हो गईं, लेकिन मौके से दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिन्हें गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। ये दोनों आरोपी मुरादाबाद और अमरोहा जनपद के रहने वाले हैं। शहर में अवैध तरीके से तमाम स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। यह कहने में गुरेज नहीं हैं कि स्पा सेंटरों की आड़ में वहां पर देह व्यापार का गोरखधंधा भी काफी फल-फूल रहा है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दावा तो यहां तक किया जाता है कि पुलिस की मिलीभगत से यह सेंटर संचालित हो रहे हैं। स्पा सेंटरों पर बढ़ती आपत्तिजनक गतिविधियों को लेक...