मेरठ, अप्रैल 3 -- गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूपी पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हापुड़ पैंथर को 89 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, हनी काजला और कोच दीपक सिद्धू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...