बुलंदशहर, मार्च 7 -- यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान टीला में युवक ने पुलिस दबिश से परेशान होकर घर की छत पर तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मोहल्ला हनुमान टीला निवासी चमन बंसल ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पुलिस घर पर बार-बार मनीष बंसल (42 वर्ष) को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने घर पहुंचकर मनीष बंसल के बारे में पूछा। इसी दौरान छत पर फायरिंग की आवाज हुई। जहां पहुंचकर देखा, तो मनीष बंसल का शव पड़ा हुआ था। आरोप है कि पुलिस की दबिश से परेशान होकर मनीष बंसल ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.