मोहन श्याम रावत, अप्रैल 19 -- UP Jobs: अब होमगार्ड स्वयंसेवक जवानों को भी पुलिस भर्ती की तरह परीक्षा पास करने के बाद चयनित हो सकेंगे। पहले जिला स्तर पर ही होमगार्ड की भर्ती हो जाती थी। होमगार्ड परीक्षा के लिये सरकार द्वारा पहली बार होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा करायी जा रही है। यूपी के मथुरा में 25, 26 व 27 अप्रैल को यह परीक्षा होगी, जिसमें 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन नकल विहीन व पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा कराये जाने को लेकर तैयारी में जुट गया है। होमगार्ड परीक्षाओं को नकल विहीन, पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराये जाने को लेकर पांच सीओ के अलावा करीब साढ़े चार सैंकड़ा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिये लगाया जा रहा है। बताते चलें कि प्रदेश में पहली बार होमगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.