यूपी पुलिस का दरोगा बना 'बाहुबली', चेकिंग के दौरान भाग रहे युवक को कंधे पर उठाया फिर ले गए थाने
कानपुर, मई 21 -- Kanpur News: कानपुर में यूपी पुलिस के दरोगा बाहुबली बन गए। उन्होंने एक युवक को पकड़कर कंधे पर उठा लिया और फिर उसे थाने ले जाने लगे। दरोगा के इस कृत्य को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरअसल जरीबचौकी चौराहे पर बुधवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण वह पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। पुलिस थाने ले जाने लगी तो वह सड़क पर लेट गया। इस पर एक दरोगा ने उसे कंधे पर लादा और सीसामऊ थाने लेकर पहुंच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह पुलिस टीम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.