यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बैठने के लिए उम्र बदली, फिर से 10वीं परीक्षा देकर आधार कार्ड बदलवाया
कार्यालय संवाददाता, जून 12 -- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी के उम्र संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी कर परीक्षा में शामिल होने का मामला सामने आया है। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को जांच में पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभ्यर्थी ने स्वीकार किया कि परीक्षा देने के लिए उम्र कम दिखाने को उसने दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देकर आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधित कराई है। इंटर मीडिएट कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक धनराज की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ दस्तावेजों में जालसाजी करने व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा समेत आठ केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को दूसरी पाली में प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित सराय गोपाल हरहर निवासी आदर्श सिंह कुशवाहा पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.