यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में आदर्श सोनी का चयन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि विद्यालय के इंटरमीडिएट वर्ष 2015 बैच के पूर्व छात्र आदर्श सोनी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद के लिए हुआ है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी। आदर्श सोनी ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनके चयन पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य समेत विद्यालय परिवार व मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.