वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए दो दिनी परीक्षा आज से होगी। दो दिनी परीक्षा 46 केंद्रों पर होगी। इसमें दो पाली में 77760 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा दूसरी अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों को काशी, वरुणा एवं गोमती जोन में बांटा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात रहेगी। मेटल डिटेक्टर और मैनुअल जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, ब्ल्यूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स, पेन कैमरा, कैमरा युक्त चश्मा अथवा अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित आवासीय क्षेत्र का भी भ्रमण किया। पुलिस भर्ती के लिए तैयार सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.