यूपी पुलिस एनकाउंटर 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दरोगा और सिपाही भी घायल
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- यूपी पुलिस एनकाउंटर में इनामी बदमाश ढेर हो गया। डकैती की वारदात में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाश के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके पास से कुछ जेवर और ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है। मुठभेड़ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे बहेड़ी गांव स्थित प्रस्तावित जेल के पास हुई। दरअसल, 19 मई की रात इस्लामनगर कस्बे में निजाकत के घर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने 19 लाख रुपये की नगदी व जेवरात की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के दौरान बदमाशों ने निजाकत, उनकी बहू, भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.