हापुड़, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 से तहत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/ पीएसटी) की कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों की निगारानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। शुक्रवार को पांचवें दिन भी अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। प्रतिदिन 70 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए पांच सदस्यों के बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का परीणाम घोषित किया था। इस भर्ती के तहत 32679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जानी है। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में 17 अगस्त से परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शार...