गोंडा, मार्च 30 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। जिले के नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के नवनीत तिवारी ने यूपीपीसीएस के घोषित परिणाम में बीडीओ पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक सामान्य परिवार से निकलकर यह मुकाम हासिल करना नवनीत की मेहनत और लगन का प्रमाण है। संघर्ष से सफलता तकनवनीत गांव के बलुहा मजरे के रहने वाले बिन्देश्वरी तिवारी के छोटे बेटे हैं। उनकी माता प्रमिला तिवारी गृहिणी हैं। परिवार बेहद सामान्य है। बड़े भाई मध्य प्रदेश के झबुआ जिले में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद नवनीत ने अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा।पढ़ाई से तैयारी तक का सफरनवनीत ने इंटर और स्नातक तक की पढ़ाई अयोध्या के देवगढ़ गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पूरी की। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए वे प्रयागराज चले गए। वहा...