बरेली, अप्रैल 6 -- आंवला।श्री सुभाष इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह की बेटी अनुष्का सिंह ने तीसरी बार यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। वह सहायक आयुक्त वाणिज्य कर बनाई गई हैं। उनकी माता सुनीता सिंह ने इस सफलता पर हर्ष जताया है। अनुष्का पहली बार 2021 में आबकारी इंस्पेक्टर बनी और इलाहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद में तैनात रहीं। 2022 में दूसरी बार वह पुलिस उपाधीक्षक बनी और इस समय लखनऊ में तैनात हैं। हाईस्कूल, इंटर जेएलए केवी बरेली से उत्तीर्ण किया। स्नातक शिवज्ञान डिग्री कालेज सीबी गंज बरेली से उत्तीर्ण की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.